फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mistry's dead body reached the village late in the evening

Basti News: देर शाम मिस्त्री का शव पहुंचा गांव तो मचा कोहराम

Sat, 04 Nov 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mistry's dead body reached the village late in the evening
- भानपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण के दौरान छत ढह जाने से हुई थी मौत
विज्ञापन

- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुआ गांव के थे मृतक राम लौट चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भानपुर में बन रहे इंडोर स्टेडियम के निर्माण के दौरान छत ढहने से मलवे के नीचे दबकर शेटरिंग मिस्त्री राम लौट चौधरी के मौत के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उसका शव पैतृक गांव कप्तानगंज के खजुहा लाया गया तो कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से वातावरण गमगीन हो गया।। मौके पर भारी भीड़ जुटी रही। मौके पर पुलिस के अलावा तहसील प्रशासन भी उपस्थित रहा।



कप्तानगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 के खजुहा गांव निवासी राम लौट चौधरी पुत्र राम अक्षैवर चौधरी एक दशक से शेटरिंग का काम करते हैं। राम लौट चौधरी की साइट मौजूदा समय में भानपुर में 2.47 करोड़ की लागत से बन रहे इंडोर स्टेडियम में था। दो नवबंर को निर्माण के दौरान शेटरिंग की बल्ली ठीक करते समय छत भरभरा कर ढह गया। जिससे राम लौट चौधरी मलबे में दब गये और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। देर रात सोनहा थाने की पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया दिया था।शुक्रवार की दोपहर मृतक के शव के पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर शाम कप्तानगंज पुलिस की देखरेख में राम लौट चौधरी का शव गांव कप्तानगंज के खजुहा पहुंचा जहां पहले से ही भारी संख्या में लोग मौजूद थे। मृतक राम लौट चौधरी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। जिसमें बेटी रितु 19 और खुशबू 11 वर्ष की है जबकि बेटा दीपक 18 और मनीष 15 है। सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के राम लौट की सूचना से पूरा इलाका गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed