फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   missing young man corpse

लापता युवक की तीसरे दिन मिली लाश

Thu, 16 Jul 2020 04:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
missing young man corpse
लापता युवक की तीसरे दिन मिली लाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बटेला गांव से तीन दिन पहले लापता हुए युवक की बृहस्पतिवार सुबह नहर के किनारे लाश मिली। नित्यक्रिया के लिए निकले कुछ लोगों की उसपर नजर पड़ी। मौके पर पहुंचे खझौला चौकी इंचार्ज योगेश कुमार सिंह ने नहर से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान 28 वर्षीय पवन मौर्या पुत्र रामसूरत मौर्या निवासी बटेला थाना मुंडेरवा के रूप में हुई। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि मंगलवार सुबह वह खेत में धान की नर्सरी उखाड़ने गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। पिछले तीन दिनों से लापता था। बटेला ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि पवन की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। एक बहन, तीन भाइयों में वह सबसे छोटे था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed