फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   miscreants fired at youths sitting in car two injured

बस्ती: कार में बैठे युवकों पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो घायल, पुलिस बोली- हमलावरों की तलाश जारी

Tue, 31 May 2022 10:25 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, छावनी/विक्रमजोत।
संवाद न्यूज एजेंसी, छावनी/विक्रमजोत। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 31 May 2022 10:25 PM IST
सार

थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि घटना के पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
miscreants fired at youths sitting in car two injured
प्रदीप वर्मा, राजेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के सिरौली गांव स्थित फ्लाईओवर के पास अज्ञात बाइक सवार युवकों ने कार सवारों पर फायरिंग कर दी। घटना में कार में आगे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पीछे बैठे पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी हर्रैया ले गई। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
  

मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के मंझिलगाव निवासी राजेश वर्मा (40) पुत्र कृष्णा वर्मा, प्रदीप वर्मा (26) पुत्र माता प्रसाद वर्मा व गांव के पूर्व प्रधान दिलीप उर्फ दिल्लू दूबे (46) पुत्र रवींद्र दुबे कार से विक्रमजोत की तरफ से वापस घर जा रहे थे।

विज्ञापन


सिसौली फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो लोग साइड में पहुंचे। जिनमें से पीछे बैठे हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोली कार में आगे बैठे राजेश के पेट व सीने के बीच और कंधे पर एक गोली लगी। वहीं प्रदीप के हाथ की कोहनी में एक गोली लगी। पीछे बैठे दिलीप बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed