फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   miscreants attacked and snatched money and mobile phone

बदमाशों ने हमला कर रुपये व मोबाइल फोन छीना

Wed, 08 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
miscreants attacked and snatched money and mobile phone
बदमाशों ने हमला कर रुपये व मोबाइल फोन छीना
विज्ञापन

कोरियर कंपनी के कर्मचारियों के साथ हुई वारदात
महराजगंज/गोटवा(कुशीनगर)। नगर थानाक्षेत्र के पोखरा-पोखरनी मार्ग पर बगुली देई गांव के पास बदमाशों ने कोरियर कंपनी में काम करने वाले दो युवकों को सरेराह रोककर मारापीटा। रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया।

दुबौलिया थानाक्षेत्र के भटहा गांव निवासी आशुतोष कुमार त्रिपाठी बस्ती शहर में मूड़घाट स्थित एक कोरियर कंपनी में काम करते हैं। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे उनके साथ काम करने वाले नगर थानाक्षेत्र के पोखरा गांव निवासी कमलेश कुमार प्रजापति बाइक से काम पर जा रहे थे। बगुली देई गांव के पास पुलिया पर मुंह पर गमछा बांधे छह लोग बैठे मिले। बदमाशों ने बाइक सवार युवकों को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। नकदी व मोबाइल फोन छीन लिए। युवकों के गुहार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। नगर थाने की पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। घटना को लेकर आपसी रंजिश की भी चर्चा हो रही हैं। एसओ धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed