{"_id":"6054e5ac8ebc3ec79e7bb947","slug":"minister-told-about-4-year-government-achievement-basti-news-gkp38900070","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन
सरकार का चार साल पूरा होने पर अटल प्रेक्षागृह में पुस्तक का विमोचन करते प्रभारी मंत्री राजेन्द्?
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री ने सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाईं
विद्युत उपकेंद्र व मुंडेरवा में स्थापित हुआ सल्फर लेस शुगर प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र विकास मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘ ने सरकार के चार साल पूरे होने पर भारत रत्न अटल बिहारी प्रेक्षागृह में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वर्तमान सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। जिले में प्रदेश का सबसे बड़ा विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही 24 करोड़ की लागत से मुंडेरवा चीनी मिल में सल्फर लेस शुगर प्लांट स्थापित किया गया।
कहा कि जिले में चार नई नगर पंचायत कप्तानगंज, मुंडेरवा, गनेशपुर तथा नगर बाजार का गठन किया गया है। साथ ही नगर पालिका का सीमा विस्तार किया गया है। 4.52 करोड़ की लागत से ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई है। 18.54 करोड़ की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक हर्रैया की स्थापना की गई है। प्रभारी मंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने चार साल की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चंद्र प्रकाश शुक्ला तथा अजय कुमार सिंह ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों का उल्लेख किया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह, सीडीओ राजेश प्रजापति, सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव, एडीएम अभय कुमार मिश्र, अपर एसडीएम सुखवीर सिंह ,पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि डॉ. संजय त्रिपाठी, राकेश कुमार, राम नगीना यादव, उदय पासवान, अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया। कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। जीजीआईसी की शिक्षक मानवी सिंह के नेतृत्व में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।