{"_id":"65a18581aa0fc8da34009297","slug":"minimum-temperature-reaches-65-degree-celsius-night-of-pus-is-shivering-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9965-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निवेश पोर्टल पर लंबित 71 मामलों का तत्काल करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निवेश पोर्टल पर लंबित 71 मामलों का तत्काल करें निस्तारण
Sat, 13 Jan 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम अंद्रा वामसी ने निवेशमित्र पोर्टल पर विभागवार लम्बित 71 मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया है। डीएम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्लोबल इंवेटर्स समिट की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में विद्युतभार स्वीकृति, निवेशमित्र पोर्टल, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, रोजगारपरक ऋण योजना सहित अन्य बिन्दुओं पर गहन समीक्षा किया गया।
डीएम ने राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थान, गौर सहित अन्य स्थलों की जमीन चिन्हित कर संबंधित एसडीएम के माध्यम से निर्माण कराने का निर्देश दिया। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की समीक्षा में डीएम को मिला कि वर्तमान में 284 एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं, जिसमें 14226.85 करोड़ का पूॅजीनिवेश एवं 19330 का रोजगार प्रस्तावित है।बैठक में यह तथ्य सामने आया कि उद्यमियों को जमीन व ऋण संबंधी समस्याएं आ रही हैं। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए प्रकरण का निस्तारण कराएं।
संचालन उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने किया। इस मौके पर सीआर ओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, चेम्बर आफ इण्डस्ट्री के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव हरीशचन्द्र शुक्ला, अनिल रैकवार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत मनोज कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्या आदि मौजूद रहे।