फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Minimum temperature reaches 6.5 degree Celsius, night of Pus is shivering

Basti News: 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान, कंपकंपा रही पूस की रात

Fri, 12 Jan 2024 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reaches 6.5 degree Celsius, night of Pus is shivering
बस्ती। पूस की रातें सबसे सर्द मानी गई हैं। करीब चार दिनों से पूस की रात कंपकंपा रही है। स्थिति यह है दोपहर के बाद निकलने वाली हल्की धूप में बैठने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। दो दिनों में जिले में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 6 से सात डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि हाथ पांव ठंड के चलते सुन्न पड़ जा रहे हैं। बुजुर्गों को टांस की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सक अनावश्यक रुप से घर से बाहर निकलने से मना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में चार दिनों से सर्द पछुआ हवा चल रही है। सर्द हवा कोढ़ में खाज का काम कर रही है। हालांकि घने बादलों के कारण कोहरा नहीं पड़ रहा है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते गलन अधिक हो रही है। इससे न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस हो गया है। 15 जनवरी तक राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बादल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गीजर, ब्लोअर के कारोबार में उछाल
ठंड बढ़ने के बाद विद्युत उपकरणों के भरोसे ठंड से निजात पाने की जुगत की जा रही है। नतीजा, हीटर, गीजर, ब्लोअर के कारोबार में उछाल आया है। कारोबारी विमल गोयल ने बताया कि गैस गीजर की मांग ज्यादा है। क्योंकि इसमें बिजली की आवाजही से कोई दिक्कत नहीं होती। कीमतें भी बजट में होने से यह लोगों को ज्यादा लुभा रहा है। 15 से 20 लीटर की क्षमता वाले गीजर की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed