फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Migrants facing difficulties to go home

Basti News: महानगर से तो पहुंच गए... लेकिन घर जाने के लिए दुश्वारियां झेल रहे प्रवासी

Sun, 24 Mar 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Migrants facing difficulties to go home
- बड़वेन, कंपनीबाग, रौता, मूड़घाट पर सवारी का इंतजार करते रहे प्रवासी
विज्ञापन

- यात्रियों का भार बढ़ने के बाद ट्रेनों की चाल लड़खड़ायी, देर से पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महानगरों से बड़ी संख्या में बसें व ट्रेनें प्रवासियों को लेकर पहुंच रही हैं। जिला मुख्यालय से घर तक का सफर तय करने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तमाम यात्री जानकारी के अभाव में कंपनी बाग व रौता चौराहे पर गोरखपुर के लिए बस का इंतजार करते दिखे। बाद में जानकारी होने पर वह बस स्टेशन गए।
होली मनाने बड़ी संख्या में प्रवासी घर पहुंच रहे हैं। यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन व बसों में मुश्किल से ही चढ़ मिल रहा है। महानगरों से जैसे तैसे भीड़ व दुश्वारियां झेलते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे प्रवासियों की मुश्किलें घर पहुंचने तक कम नहीं हो रही हैं। बल्कि यह कहें कि यहां आने के बाद उन्हें अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर संतकबीर नगर व सिद्धार्थनगर के भी यात्री उतरते हैं। संतकबीर नगर जाने वाले यात्रियों को ज्यादा कठिनाईयां का सामना नहीं करना पड़ रहा है लेकिन सिद्धार्थनगर के यात्रियों को डेढ़ से दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यही हाल अंबेडकर नगर, टांडा जाने वाले यात्रियों का भी। शनिवार को शहर के मूड़घाट, कंपनीबाग, रौता, बड़ेवन व फुटहिया पर यात्री घर जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते हुए मिले।
विज्ञापन

-----------------
बड़ेवन पुल के नीचे प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा
- शहर के बड़ेवन पुल के नीचे बड़ी संख्या में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, नोएडा आदि जगहों से आने वाले यात्री उतरते हैं। महानगरों से लौट रहीं बसों में खचाखच यात्री भरे हुए मिले। बड़ेवन से बांसी, डुमरियागंज, रुधौली, भानुपर, गोरखपुर व संतकबीर नगर जाने वाले वाली यात्री दिन में 12 बजे बस का इंतजार करते मिले। गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्री नितेश व आशाराम ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे से कोई बस नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
लखनऊ रुट पर खाली जा रहीं रोडवेज की बसें
- महानगरों से आने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ दिख रही है लेकिन महानगर जाने वाली बसों में 10-15 यात्री ही यात्रा कर रहे हैं। स्थिति यह है कि टर्नओवर का लक्ष्य पूरा करने के लिए रोडवेज बसों को बड़ेवन पुल के नीचे खड़ी कर यात्रियों का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे दिल्ली जाने वाली बस में महज 5 यात्री मिले। पूछने पर चालक ने बताया कि इधर से जाने पर लोकल की ही सवारियां मिल रही हैं।

--------------------
यात्रियों का भार बढ़ने ही ट्रेनों के पहुंचने का समय लड़खड़ाया
- महानगरों से प्रवासियों को लाने का ट्रेनों पर भार बढ़ गया है। स्पेशल ट्रेनों के चलते रेलखंड पर गाड़ियों का भार बढ़ गया है। जिससे शनिवार को महानगर से आने वाली तमाम ट्रेनें देर से पहुंची। छपरा अयोध्या एक्सप्रेस ढाई घंटे, दरभंगा अमृतभार एक्सप्रेस 1.28 घंटे, गोरखपुर सुपरफास्ट 21 मिनट, गोंडा गोरखपुर स्पेशल 1.16 घंटे, आम्रपाली 20 मिनट, वैशाली सुपरफास्ट 15 मिनट, सत्याग्रह 40 मिनट, गोरखपुर होली स्पेशल 2.14 घंटे, गोरखधाम 55 मिनट, शहीद 1.41 घंटे आदि ट्रेनें देर से पहुंचीं।
-------------------
- आजमगढ़ जाना है करीब दो घंटे से रोडवेज बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक बस नहीं आई है।
प्रभात, आजमगढ़।
------------------
- बांसी जाने के लिए डेढ़ घंटे से रोडवेज बस का इंतजार कर रहा हूं, पूछताछ केंद्र पर बताया गया कि गोरखपुर से बस आ रही है। दो घंटे लगेंग, इंतजार करिए।
मो. जमीन, डुमरियागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed