फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Middle-aged man dies in road accident in Ahmedabad

Basti News: सड़क हादसे में अधेड़ की अहमदाबाद में मौत

Fri, 02 Jan 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies in road accident in Ahmedabad
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव निवासी अयोध्या प्रसाद चौधरी (50) की गुजरात के अहमदाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार और रिश्तेदार अहमदाबाद रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, कौड़ीकोल बुजुर्ग गांव निवासी अयोध्या प्रसाद चौधरी गुजरात के अहमदाबाद में एक बर्तन कंपनी में फोरमैन पद पर काम करते थे। वह करीब 30 साल से परिवार के साथ अहमदाबाद में रहते थे।बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे टहलने निकले थे, तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों की नए साल की खुशियां गम में बदल गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed