फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Meritorious students were honored at the annual function

Basti News: वार्षिकोत्सव में सम्मानित किए गए होनहार विद्यार्थी

Tue, 08 Apr 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 08 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored at the annual function
मुंडेरवा। कन्या प्राथमिक विद्यालय मुंडेरवा में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कक्षा 5 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

ज्बतौर मुख्य अतिथि बीईओ बनकटी अरुण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विद्यार्थियों के उत्थान के लिए परिषदीय विद्यालय शिक्षकों का कार्य सराहनीय है। प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के मंत्री मोहम्मद असलम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। शिक्षक संघ बनकटी के कोषाध्यक्ष मक्खन लाल ने कहा कि प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य है कि वे परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों पर विश्वास करें और अपने बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में ही दिलाएं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक उमाकांत शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय में परिषदीय विद्यालय गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। संचालन कवि व शिक्षक राकेश राही ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के इकाई बनकटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हृदय विकास पांडेय, दुर्गेश सोनी, अर्चना गुप्ता, श्रीमती छाया जायसवाल, कौशलेंद्र पांडे, अर्जुन गुप्ता, गुलाब चंद चंद, कमलावती सहित अन्य शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed