फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Meritorious honored on the eve of Independence Day

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित हुए मेधावी

Sat, 14 Aug 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Meritorious honored on the eve of Independence Day
भाजपा कार्यालय पर सांसद हरीश द्विवेदी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित। - फोटो : BASTI
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित हुए मेधावी
विज्ञापन

बस्ती। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को भाजपा पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अजीत प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि कोरोना संकट काल में विद्यार्थियों ने श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ ने मेधावियों को सम्मानित कर अनुकरणीय कार्य किया है। विद्यार्थी, युवा पीढ़ी ही भारत की वास्तविक संपत्ति हैं। इन्हें बेहतर वातावरण मिले, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। गोरक्ष प्रांत शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक संजय द्विवेदी ने सांसद हरीश द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल को राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर 10वीं और 12वीं की सभी बोर्ड में सर्वाधिक अंक लाने वाले 75 छात्र-छात्राओं मयंक बरनवाल, अभिजात कुमार, अंशिका सिंह, तूहा बानो, शुभेंदु मणि त्रिपाठी, वैष्णवी, साहिना खातून, अभिषेक त्रिपाठी, एकता अग्रहरि, सुयश कुमार मिश्र, महिमा मौर्य, चंदन शर्मा आदि को प्रमाणपत्र व मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेंद्र नाथ तिवारी, रामचरन चौधरी, अरविंद पाल, रघुनाथ सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनूप खरे, आशीष कुमार श्रीवास्तव, पं. सरोज मिश्र, विद्यामणि सिंह, वैभव चर्तुवेदी, दीपक गौड़, पवन सिंह, मनमोहन तिवारी, ब्रह्मानंद शुक्ल, जेपी तिवारी, महंथ पाल, सचिन सिंह, अमरनाथ, अजय पाल, सलमान खान, आलम चौधरी, प्रत्युष विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed