फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Memorandum to solve problems

समस्याओं के समाधान को ज्ञापन

Mon, 21 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 21 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Memorandum to solve problems
हर्रैया में प्रधान संघ ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए ग्राम प्रधानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कहा कि नियमों से प्रधानों के हाथ बांध दिए गए जिससे पात्रों को भी सुविधाओं का लाभ नहीं दिलाया जा सकता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित सात मांगों को ज्ञापन डीएम को दिया गया। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले तहसील मुख्यालयों ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष हाकिम सिंह के नेतृत्व में जुटे प्रधानों ने कहा कि पात्र गृहस्थी, आवास, विधवा, वृद्धा पेंशन, शौचालय आदि योजनाओं में छूटे पात्रों का नाम दर्ज कराया जाए। डीएम ज्ञापन देने वालों में सदर ब्लॉक अध्यक्ष रामजीत सिंह, साऊंघाट राम ज्ञान चौधरी, बहादुरपुर जय प्रकाश पांडेय, कुदरहा अमित शुक्ला, बनकटी वीरेंद्र पाल, उमरिया शबनम बानो, तहसील अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


भानपुर तहसील में प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन बीडीओ रूकमणि वर्मा को दिया गया। संगठन की  प्रदेश उपाध्यक्ष आशा सिंह ने कहा कि नियमों से प्रधानों के हाथ बधें होने  से वे पात्रों को भी लाभ नहीं दिला पा रहे हैं। व्यवस्था में सुधार  की जरूरत है। ब्लाक अध्यक्ष रामनगर परमहंस शुक्ल, अध्यक्ष सल्टौवा अमित सिंह, तहसील अध्यक्ष गंगा राम यादव आदि ग्राम प्रधानों ने कहा कि कोटेदारों का  शोषण बंद किया जाए। गरीबों को तय मूल्य पर राशन मिले। वृद्वा, विधवा, समाजवादी  पेंशन का निस्तारण, पात्र गृहस्थी कार्डों में छूटे लोगों का नाम  शामिल करने, कोटेदारों की ओर से राशन में प्रति किलो दो से पांच रुपये अधिक लिए  जाने पर रोक लगाने आदि पर कार्रवाई की जाए। साथ ही मनरेगा भुगतान व  राज्य वित्त चौदहवां वित्त के धन को विकास कार्य के लिए शीघ्र खाते में  डाले जाने की मांग की। अनिल कुमार, रंगीलाल, कमालुद्दीन, अरूण  कुमार, संजय उपाध्याय, राम करन,राज कुमार पाण्डेय, राम पुजारी गौड आदि  शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुधौली तहसील परिसर में जुटे ग्राम प्रधानों ने मंडल अध्यक्ष विजय पाल सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन की  मजबूती पर चर्चा की गई। बाद में चार सूत्रीय मांग पत्र एसडीम रुधौली को दिया गया। रामदुखित यादव, पुष्पा देवी, मो इसमाइल, निसार अहमद, रफीक आदि उपस्थित  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed