{"_id":"6862e876c22cdca7ff053ecf","slug":"memorandum-submitted-to-beo-in-protest-against-merger-of-schools-basti-news-c-207-1-bst1004-139220-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूलों के विलय के विरोध में बीईओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूलों के विलय के विरोध में बीईओ को सौंपा ज्ञापन
Tue, 01 Jul 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। परिषदीय स्कूलों के विलय का विरोध कर रहे शिक्षकों ने सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष रामसागर वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ विजय आनंद को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि यह आदेश नौनिहालों की शिक्षा और शिक्षक विरोधी है। इससे बुनियादी शिक्षा की नींव कमजोर हो जाएगी।
तहसील अध्यक्ष राजकुमार तिवारी और ब्लॉक मंत्री राम पियारे ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया। विद्यालय मर्ज करने से बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र और जिला संगठन मंत्री विवेक कांत पांडेय ने विलय के आदेश को शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया। कहा कि इस लड़ाई को पूरे प्रदेश में सांविधानिक तरीके से सड़क से न्यायालय तक लड़ा जाएगा।
सर्वदेव सिंह, अजय कन्नौजिया, चंदारानी, मंजूरानी, प्रियंका, सरिता, प्रवेश कुमार, जयचंद, रामभवन, रामकमल, महेंद्र गौतम, प्रभात रंजन, शंभूप्रसाद, लक्ष्मण लाल आदि मौजूद शामिल रहे। संवाद