फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mega legal aid camp to be held on November 1; 43 departments to provide assistance

Basti News: एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, 43 विभाग करेंगे मदद

Wed, 28 Oct 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Mega legal aid camp to be held on November 1; 43 departments to provide assistance
बस्ती। जरूरतमंदों, दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और श्रमिकों सहित कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक नवंबर को मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर लगेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित होने वाले शिविर की तैयारियों की समीक्षा मंगलवार को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शमसुल हक ने की। बैठक में 43 विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। जनपद न्यायाधीश ने विभागवार चिह्नित लाभार्थियों और शिविर में लगाए जाने वाले स्टॉल की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिह्नित लाभार्थियों की सूची जल्द जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं। एक नवंबर को शिविर में लगाए जाने वाले स्टॉल पर भी पात्र लोगों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में निर्बल वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित जरूरतमंद लोगों को लक्षित कर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की व्यवस्था की जाएगी।

जनपद न्यायाधीश ने जिले के नागरिकों से शिविर में पहुंचकर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। बैठक में नोडल अधिकारी अनिक कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव देवेंद्र कुमार प्रथम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed