फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   meeting businessman

Basti News: नगर विकास के काम ठप, अधिकारी मौन

Sun, 26 Feb 2023 04:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 04:23 PM IST
विज्ञापन
meeting businessman
बजट व समस्याओं पर चर्चा के लिए जुटे व्यापारी व नागरिक
विज्ञापन

- नागरिक समस्याओं पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारियों व नागरिकों के साथ बैठक की। नागरिकों ने यातायात व नगर पालिका की व्यवस्था पर सुझाव रखे। व्यापारियों ने योगी सरकार के बजट को रेखांकित किया।
नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए व्यापारियों ने कहा कि हर मुद्दे पर पालिका का एक ही जवाब है, देख रहे हैं, देखेंगे, कार्रवाई चल रही है। यहां के नागरिक व व्यापारी बरसों से यही सुन रहे हैं। जिला प्रशासन भी मौन है। विकास के छोटे काम भी ठप पड़े हैं। सड़कें जर्जर व गड्ढायुक्त है, मगर अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। नागरिकों ने दक्षिण दरवाजा से करवा बाबा चौक तक होने के बावजूद दोनों तरफ से ऑटो एवं चार पहिया गाड़ियों के चलाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए तत्काल बंद करने की मांग रखी।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक एवं बैंक के पूर्व प्रबंधक वंश गोपाल मिश्र, व्यापारी नेता संजय गुप्ता उर्फ बंटी, पवन गुप्ता, मनोज सोनी, राम वर्मा, बैजनाथ, अनिल गुप्ता, कैलाश मदनानी, आनंद कुमार उर्फ भोला, मंगल सिंह ने योगी सरकार के बजट की तारीफ की। कहा कि चिकित्सा, शिक्षा, महिला सुरक्षा पर्यटन तथा धार्मिक क्षेत्रों में अधिक से अधिक धनराशि का प्रावधान किए जाने से प्रदेश का समुचित विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने सभी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए सूचीबद्ध किया, और कहा कि समाधान के लिए व्यापारियों के साथ अधिकारियों तक समस्या पहुंचा कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed