फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   meet to student

Basti News: चंद्रयान के सवाल को बा की बेटियों ने बताया देश का गौरव

Sat, 26 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
meet to student
उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डा. देवेन्द्र शर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
बस्ती। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल सहित विभिन्न सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बालिकाओं के बीच पहुंच चंद्रयान-3 सहित तमाम सवाल किए।
विज्ञापन

सबसे पहले करीब 11 बजे वह जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां डॉ. शर्मा ने एनआरसी, जनरल, पीआईसीयू वार्ड को देखा। मरीजों से वार्ता की। मरीजों के परिजनों से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एनआरसी में कुल 07 बच्चे भर्ती थे, उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि एनजीओ के माध्यम से बच्चों के लिए खिलौने आदि की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन

इसके बाद डॉ. शर्मा सखी वन स्टाप सेंटर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। काउंसलरों से बातचीत की। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय भुअर निरंजनपुर गए। यहां निरीक्षण में बच्चों के पढ़ाई की क्षमता को जाना। बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए बीएसए अनूप कुमार को निर्देश दिए। डॉ. शर्मा ने स्कूलों को मॉडल रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। डॉ. शर्मा ने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। महिला कैदियों से वार्ता करके उनका हाल जाना। निर्देशित किया कि पति-पत्नी दोनों को सजा हुई है, तो उनके बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सम्मान सेवा योजना के तहत ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद वह बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे। यहां बाल अपचारियों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल, बीएसए अनूप तिवारी, डीपीओ सावित्री देवी, प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, सीडीपीओ बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed