{"_id":"64e8fda3a2f9562b500f4614","slug":"medical-faicility-basti-news-c-207-1-sgkp1004-3316-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाढ़ पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाढ़ पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाएं
Sat, 26 Aug 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा की स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ग्रस्त गांव मईपुर में जरूरत मंदों मे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुदरहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने घाघरा नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों में जाकर लोगों में जरूरी दवाएं वितरित कीं। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कई लोग वायरल फीवर से पीड़ित पाए गए। ब्लाॅक के अईलहवा, मईपुर एवं गंगापुर गांव बाढ़ से प्रभावित है। इन गावों में मौसम बीमारियां पैर पसार रही हैं।
शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने तीनों गांवों में जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का परीक्षण किया और उन्हें दवाएं दीं। इसके साथ ही गांवों में फाॅगिंग भी कराई गई। पानी शुद्धिकरण के लिए ग्रामीणों को क्लोरीन की ेटेबलेट्स वितरित की गई। डाॅ. विवेकानंद सिंह ने लोगों से जागरूक करते हुए कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। मौके पर डाॅ. मनोज पांडेय, बदरे आलम आदि मौजूद रहे।