फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medical College: Second phase counseling from 20th

मेडिकल कॉलेज : द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 20 से

Tue, 16 Sep 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Second phase counseling from 20th
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 20 सितंबर से शुरू होगी। इसमें एमबीबीएस की रिक्त 14 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसकी तैयारी कॉलेज में शुरू है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया कोटे से 13 सीटें रिक्त हैं, जबकि स्टेट कोटे से एक सीट पर प्रवेश होना है। एनएमसी की ओर से काउंसिलिंग के लिए तिथि जारी कर दी गई है। बताया गया है कि जो विद्यार्थी पूर्व में प्रवेश ले चुके हैं और वे अपग्रेड होंगे। उनके स्थान पर रिक्त सीटों पर भी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। बताया गया कि महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में यूपी और ऑल इंडिया यूजी-नीट उत्तीर्ण छात्रों का एमबीबीएस सीटों पर पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई थी।
विज्ञापन

पहले चरण की काउंसिलिंग में 82 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया था। इस साल काउंसिलिंग में यूपी के लिए बस्ती मेडिकल कॉलेज को 85 सीट आवंटित की गई हैं। इसमें से 84 सीटों पर प्रवेश पूरा कर लिया गया है। एक सीट रिक्त है, जबकि ऑल इंडिया कोटे की आरक्षित 15 सीटों में से पहले चरण की काउंसिलिंग में सिर्फ दो छात्रों का प्रवेश पूरा हुआ था। 13 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एनएमसी प्रोफेसर डॉ. श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि पहले चरण की हुई काउंसिलिंग में राज्य स्तर और ऑल इंडिया कोटे से 84 सीटों पर प्रवेश हुआ था। ऑल इंडिया कोटे से 13 सीट रिक्त है। बताया कि सेकेंड काउंसिलिंग में 14 सीटों पर प्रवेश होना है। 20 सितंबर से द्वितीय चरण में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। अपग्रेड होने वाले सीटों पर भी प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed