{"_id":"636fe176662cde03d2153006","slug":"meat-found-in-sack-case-filed-against-two-basti-news-gkp4571409120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरी में मिला मांस, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरी में मिला मांस, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
बोरी में मिला मांस, दो पर केस दर्ज
विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पटखापुर-कोहरायें मार्ग पर शनिवार सुबह एक इंटर कॉलेज के पास बोरी व पॉलिथीन में मांस मिलने पर अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग बोरा लेकर पटखापुर परशुरामपुर की तरफ जा रहे थे कि बस्थनवां संपर्क मार्ग से निकले वाहन से टकराकर गिर गए। लोगों को अपनी ओर बढ़ता देख बोरी छोड़ दोनों बाइक से फरार हो गए।
ग्रामीण जब बोरी के पास पहुंचे तो उसमें से दुर्गंध उठ रही थी। बोरी में मांस की सूचना ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि महेश चौहान व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर अरविंद कुमार शाही, चौकी प्रभारी घघौवा योगेंद्र कुमार ने पशु चिकित्साधिकारी विक्रमजोत राममूरत वर्मा को बुला कर नमूने लिए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने मामले की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बोरी में मिले मांस के नमूने मथुरा लैब भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट मिलने पर ही जानकारी हो पाएगी कि बोरी में किस जानवर का मांस था। वहीं, मामले में दो संदिग्धों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।