फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Matdata Jagrukta Mela organised

हस्ताक्षर अभियान व स्टालों से मतदान को किया प्रेरित

Mon, 21 Feb 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Matdata Jagrukta Mela organised
हस्ताक्षर अभियान व स्टालों से मतदान को किया प्रेरित
विज्ञापन

बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को आयोजित मतदाता जागरुकता मेले में हस्ताक्षर अभियान समेत विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों से मतदान की अपील की गई। डीएम सौम्या अग्रवाल ने मेला व हस्ताक्षर अभियान का उद्घाटन किया। वहीं, जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरुकता गीत भी लांच किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 बजे डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल स्टेडियम पहुंचीं। यहां उन्होंने उद्घाटन के बाद प्रेक्षक केएन शाह, अरुण के विजयन, एम विजय लक्ष्मी, एन गुहेन, सुशांत कुमार बारिक, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीआरओ नीता यादव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया, आशीष श्रीवास्तव, डीडीओ/नोडल स्वीप अजीत श्रीवास्तव ने स्टालों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

मेले में स्कूलों सहित कई विभागों ने लगाए स्टाल
बेसिक शिक्षा, आईसीडीएस, कौशल विकास मिशन, आईटीआई, दुग्ध उत्पादक, अमूल, वाणिज्य विभाग, खादी ग्रोमोद्योग, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, कपिल गंगा स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, उर्मिला एजुकेशन स्कूल, जीवीएम कांवेंट स्कूल, सरला इंटरनेशनल स्कूल, आरसीसी पब्लिक स्कूल, डानवास्को, ओमिनी इंटरनेशनल, चित्रांश क्लब, रोटरी, इनरह्वील, मारवाड़ी समाज आदि ने आकर्षक स्टाल सजाए। स्टाल का नेतृत्व राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठपुतली नृत्य व मतदाता गीत से गूंजा परिसर
श्रुति त्रिपाठी व उनकी टीम ने कठपुतली नृत्य के माध्यम से मतदाता जागरुकता नाटक का मंचन किया। अतिथियों ने मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव के मतदान गीत को शिखा मेमोरियल के बच्चों ने प्रस्तुत किया। मतदाता जागरूकता गीत में प्रथम स्थान आर्ट आफ बस्ती, द्वितीय स्थान संस्कार भारती मेमोरियल तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से सरला इंटरनेशनल और केंद्रीय विद्यालय को मिला।
फैंसी ड्रेस में डॉनवास्को स्कूल अव्वल
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डॉनवास्को स्कूल, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय तथा तृतीय स्थान पर जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल रहा है। रंगोली प्रतियोगिता में बस्ती विकास समिति प्रथम, बेगम खैर इण्टर नेशनल कालेज द्वितीय तथा उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी तृतीय स्थान पर रहा।

सजी दस फिट की रंगोली
बस्ती। मतदाता जागरुकता मेला में साहित्य कला और संगीत के प्रति समर्पित संस्था बस्ती विकास समिति ने भी सहभागिता की। समिति ने मतदाता जागरुकता पर अभिव्यक्ति एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया। सुरेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में करीब 10 फिट का रंगोली सजी। समिति ने गायन, नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य डॉ. नवीन श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव राजाभइया, संरक्षक संतोष सिंह, जिला प्रभारी प्रशांत त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. शैलजा सतीश, उपाध्यक्ष डॉ. शिवा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed