फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Matadata Awareness rally organised

रैली निकालकर कर रहे हैं मतदान के लिए प्रेरित

Sun, 13 Feb 2022 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Matadata Awareness rally organised
मतदाता जागरुकता के लिए विद्यार्थियों ने निकाली रैली
विज्ञापन

बस्ती। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को जागरुकता रैली, निबंध प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता आदि के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मां गायत्री गंगा प्रसाद मिश्र महिला डिग्री कॉलेज में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार मौर्य ने मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद निकाली गई जागरुकता रैली पूरे चौराहा होते हुए रतास गांव तक गई। छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। मौके पर डॉ. अरविंद मिश्र, डॉ. पीसी मिश्र, मनोज कुमार त्रिपाठी, सविता दुबे, सीमा वर्मा, श्रवण गुप्ता, लवकुश आर्य, अवनीश उपाध्याय, सृष्टि गुप्ता, शालिनी, खुशी आदि मौजूद रहीं। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मनित किया गया। मौके पर बीएसए जगदीश शुक्ला, बीईओ अनीता त्रिपाठी, शिक्षक मोहम्मद इकबाल, अनुपम मिश्र, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, विनय शंकर पांडेय, ऋषभ कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया की मौजूदगी में मदरसा हक्कुल इस्लाम में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने कस्बे में रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। मौके पर बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल, बीडीओ कुदरहा जयप्रकाश, सीडीपीओ कृष्णेंद्र यादव, प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुर्रहीम, रंजना श्रीवास्तव, सरला चौधरी, मनोरमा, पुष्पा, अवधेश, मौलाना शकील, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed