{"_id":"620d478bad27d6387f312e2f","slug":"matadata-awareness-programe-basti-news-gkp427169039","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक,,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक,,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘राष्ट्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक’
भानपुर (बस्ती)। बच्चों के अच्छे भविष्य और राष्ट्र के निर्माण के लिए मताधिकार का प्रयोग करना आवश्यक है। पांच वर्ष में एक बार मिलने वाले इस अधिकार का पूरी निष्पक्षता से उपयोग करके वोट की ताकत का अहसास कराना जरूरी है।
यह बात स्वीप आईकान डॉ. श्रेया ने बुधवार को रामनगर ब्लॉक पर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। मतदाता जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसका नेतृत्व करते हुण् रामनगर ब्लाक से भानपुर तहसील मुख्यालय तक पैदल चलकर रास्ते में मिलने वाले युवाओं और महिलाओं के साथ भानपुर कस्बे के दुकानदारों को तीन मार्च को घर निकल कर सबसे पहले मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ बीडीओ रामनगर सईद अहमद, सीडीपीओ दिलीप वर्मा, एडीओ पंचायत अर्जुन वरुण, जागरूकता टीम के सदस्य आशीष श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, अविनाश दुबे, फैजान अहमद, हिना खान के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव व सफाईकर्मी भी मौजूद रहे।