{"_id":"61f97fd36d0b760f3f67d9d4","slug":"masoom-lapata-kidnap-case-registerd-basti-news-gkp425586615","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम लापता, अपहरण का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम लापता, अपहरण का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम लापता, अपहरण का मुकदमा
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम टेमा निवासी एक चार साल का बच्चा सोमवार सुबह 11 बजे अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है।
मंगलवार को एसपी व एएसपी भी डॉग स्क्वायड के साथ गांव पहुंचे और जांच की। मामले में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम टेमा निवासी मो. असलम अंसारी ने नगर पुलिस को बताया कि छोटे भाई अरशद वसीम का इकलौता पुत्र चार वर्षीय अब्दुल रहमान सोमवार सुबह 11 बजे से अचानक लापता हो गया। आसपास मिलने के सभी संभावित जगहों पर ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चला है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी व डॉग स्क्वाड के साथ मंगलवार को गांव पर पहुंचे। ड्रोन कैमरे से भी तलाश कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधिक्षक ने परिजनों से पूछताछ कर मामले के बारे में जानकारी ली और घटनास्थल का भी मुआयना किया। डॉग स्कवाड की टीम के हाथ भी कुछ नहीं लगा। थानाध्यक्ष नगर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसके आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।