फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married women asked for blessings of unbroken marriage

Basti News: चंद्रमा को अर्ध्य देकर सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग का आशीष

Thu, 02 Nov 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Married women asked for blessings of unbroken marriage
करवा चौध पर पूजा करती महिलाएं।
चंद्रमा को अर्ध्य देकर सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग का आशीष
विज्ञापन

- करवा चौथ पर अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

- घरों से बाजार तक महिलाओं में दिखा अच्छा खासा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अखंड सुहाग के लिए रविवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं का उत्साह देखते हुए बन रहा था। ग्रह-नक्षत्रों के बेहतर संयोग से व्रत की महत्ता और बढ़ गई। वहीं व्रत के लिए दिनभर खरीदारी होती है। महिलाएं बाजार में मेहंदी लगवाती दिखीं। इस दौरान पूरे दिन बाजार में खूब गहमागहमी रही। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने करवाचौथ का व्रत रखा था। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार व विश्वास का प्रतीक है। सुहागिन महिलाओं के द्वारा करवा चौथ करने से पति की आयु भी लंबी होती है और दांपत्य जीवन सुखी रहता है।

सुहागिनें दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को 16 शृंगार कर महिलाएं मां गौरी, भगवान शंकर, गणेश व कार्तिकेय को पुष्प, अक्षत, दीप आदि अर्पित कर करवा चौथ कथा का पाठ किया। नियत समय पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति को चलनी से देखने के बाद पारण किया। मान्यता है कि करवा चौथ व्रत से व्रती महिलाओं की पति को दीर्घायु प्राप्त होती है। अखंड सौभाग्य, पुत्र, पौत्र के साथ लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। परंपरा और लोक रिवाज के अनुसार चांद पूजन के दौरान महिलाओं ने चलनी में दीपक रख अपने पति के चेहरे को देखा और चौथ माता से अपने अखंड सुहाग की कामना की। व्रतधारी महिलाओं ने अपने पति के हाथ से पानी पीने और मिठाई से व्रत का पारण करने की रस्म निभाई। करवा चौथ पर महिलाओं ने सज धज कर सोलह श्रृंगार किया।
विज्ञापन

कई महिलाओं ने मंदिरों में आराध्य का दर्शन करने के साथ घर-परिवार के बड़े-बुजुर्गो से आर्शीवाद प्राप्त किया। करवा चौथ को लेकर घर-घर में उल्लास और खुशियों का वातावरण रहा। घर-परिवार की महिलाओं ने सामुहिक रूप से पूजन कर व्रत का पारण किया। करवा चौथ पर महिलाओं ने चन्द्रोदय के दौरान घरों की छतो पर मिट्टी से बने करवे में जलपूर्ण कर चन्द्रमा को अर्ध दिया और विविध पूजन सामग्रियों से पूजन कर अखंड सुहाग की कामना की। महिलाओं ने भगवान गणेश, शिव, पार्वती का पूजन किया। घर,परिवार और मोहल्ले की महिलाओं के साथ करवा चौथ की कथा को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
व्रतियों ने की सोलहो श्रृंगार
- करवा चौथ व्रत के अवसर पर व्रती पूजन के पहले सोलहो श्रृंगार की। नए-नए वस्त्र और आभूषणों से सज धज कर तैयार हुई। कई महिलाओं ने अपने हाथों पर मेंहदी रचवाए। वहीं कई महिलाएं ब्यूटी पार्लर में सज-धज कर तैयार हुई। चन्द्रदर्शन व पूजन के दौरान सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने करवा चौथ पर पूजन किया। करवा चौथ पर शहर के बाजार में विशेष रौनक रही। फल, मिठाईयां, सुहाग सामग्री, साडिय़ा, सोना-चांदी के आभूषण,उपहार आदि की दुकानों पर भीड़ रही। करवा चौथ व्रत पर पतियों ने अपनी पत्नियों के लिए आभूषण, साडिय़ा, विभिन्न प्रकार के उपहार खरीदे। वहीं करवा चौथ पूजन के लिए पूजन सामग्री और मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed