{"_id":"66a40ed13001c029f7030b96","slug":"married-womans-body-found-hanging-in-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121146-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध हालात में लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध हालात में लटका मिला विवाहिता का शव
Sat, 27 Jul 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
सोनहा क्षेत्र के छितिरगांवा का मामला, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। सोनहा क्षेत्र के छितिरगांवा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव टीन शेड में पाइप के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गुड़िया (23) की शादी नवंबर 2022 को सोनहा क्षेत्र के छितिरगांवा निवासी राजदेव पांडेय से हुई थी। गुड़िया के ससुर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद बहू अपनी ननद लक्ष्मी के साथ छत पर टीन शेड के कमरे में सोने चली गई। उसने लक्ष्मी को यह कहकर नीचे भेज दिया कि उसे पति से फोन पर बात करनी है। गुड़िया का पति बाहर रहता है।
काफी समय बीत गया, जब गुड़िया ने लक्ष्मी को ऊपर नहीं बुलाया तो वह खुद ही ऊपर पहुंच गईं। देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। खिड़की से देखने पर गुड़िया का शव लोहे की पाइप से झूलता हुआ दिखा। लक्ष्मी ने परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज देकर बुलाया। परिजनों ने सोनहा पुलिस का सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने लिखित में शिकायत नहीं की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।