फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Basti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के मथौली गांव में शुक्रवार की देर रात विवाहिता कंचन (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चचेरे भाई सिकंदर ने बहन की हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मथौली गांव की रहने वाली विद्या देवी ने बताया कि बेटे अरविंद की शादी 12 मई 2025 को संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के बारीडीहा निवासी हरीलाल की बेटी कंचन के साथ हुई थी। कुछ दिनों से बहू के सीने में दर्द हो रहा था। इसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रात करीब एक बजे बेटे अरविंद ने बताया कि पत्नी कंचन की तबीयत खराब है। उसे गर्मी लग रही है और सीने में दर्द है।
विज्ञापन

आनन-फानन मुंडेरवा सीएससी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया की आरोप पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed