फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 19 Jun 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के इटवा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना को परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।
बड़े गांव गोनहा, थाना रुदौली जिला अयोध्या के विनय पांडेय की बेटी शिल्पा (19) की शादी परशुरामपुर थाना क्षेत्र के इटवा निवासी गोमती के बेटे राकेश तिवारी से साल भर पहले हुई थी। शुक्रवार की रात राकेश ओर उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। रात में शिल्पा अपने कमरे में अंदर सो गई और पति राकेश बाहर सो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह परशुरामपुर पुलिस को सूचना दी गई कि शिल्पा ने आत्महत्या कर ली है। परशुरामपुर एसओ राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि मौके पर जब पुलिस पहुंची तो शिल्पा का शव नीचे उतारा जा चुका था। घटना आत्महत्या की है अथवा हत्या की, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है। गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed