{"_id":"57a22d0e4f1c1b54762b9dbb","slug":"marriage-made-in-the-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में कराई गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में कराई गई शादी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
कलवारी पुलिस की पहल पर परिवार की सहमति से प्रेमी युवक ने रचाई शादी।
कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी मुस्हकम गांव के रहने वाले प्रेमी युगल बुधवार को थाना परिसर में स्थित मंदिर में दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। पूरे क्षेत्र में यह वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के प्रहलाद सोनकर की पुत्री सीमा और राम अवध के पुत्र संजय के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध था। इस बात की भनक लगते ही आम पिता की तरह प्रहलाद सोनकर भी आग बबूला हो गए। कुछ दिन टाल-मटोल के बाद वह थाने पहुंचे और संजय के खिलाफ तहरीर दी। प्रकरण लड़की से जुड़ा होने की वजह से पुलिस फौरन हरकत में आ गई।
प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने संजय व उनके परिवार वालों को थाने बुलाया। उधर बेटी को साथ लेकर शिकायतकर्ता भी बुलाए गए। बकौल थानाध्यक्ष दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया गया। सजातीय और बालिग होने की वजह से उनके बीच वार्ता सकारात्मक होते देख पुलिस ने भी सुर में सुर मिलाया। नतीजन दोनों पक्ष एक दूसरे से रिश्ता करने की बात पर राजी हो गए। फौरन थाना परिसर में स्थित मंदिर में संजय और सीमा का सिंदूरदान कराया दिया गया। दोनों पक्ष राजी-खुशी घर लौटे।