फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Markets will open from today till 9 pm, restaurants will open with fifty percent capacity

आज से रात नौ बजे तक खुलेंगे बाजार, पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे रेस्टोरेंट

Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Markets will open from today till 9 pm, restaurants will open with fifty percent capacity
आज से रात नौ बजे तक खुलेंगे बाजार, पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे रेस्टोरेंट
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच प्रशासन ने अनलॉक में थोड़ी और मोहलत दी है। जिले में सोमवार से बाजार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे। वहीं, पचास प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्टोरेंट और मॉल भी खुलेंगे।
शादी समारोह और धार्मिक स्थलों पर पचास लोगों के ही एकत्रित होने की छूट दी गई है। जबकि सरकारी दफ्तरों तथा निजी कार्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शत प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति दे दी गई है। कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की ढील नहीं होगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भी अनलॉक के नए चरण की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार आधी क्षमता के साथ खुल रहे रेस्टोरेंट और माल में अनिवार्य रूप से थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर आदि के साथ कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करना होगा। बीच की कुर्सियों पर न बैठने के लिए क्रास अथवा डू नॉट सिट मार्किंग करनी होगी। मिठाई, स्ट्रीट फूड तथा फास्ट फूड की दुकानों पर इन्हीं नियमों के साथ बैठकर अथवा खड़े होकर खाने की अनुमति होगी। सिनेमा हॉल, स्टेडियम, स्वीमिंग पुल व जिम अभी नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान भी अभी बंद रहेंगे। केवल शिक्षकों तथा कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्य के लिए आने की अनुमति होगी। गाइडलाइन के मुताबिक, पुलिस की ओर से पेट्रोलिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं पर भी भीड़ एकत्र न होने पाए। लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल तथा दो गज की दूरी का पालन करना होगा।

जिले में शुक्रवार की रात नौ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक का वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान पूरे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed