{"_id":"65fc8eda141e3de64305b6f6","slug":"market-full-of-chips-and-papad-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113497-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चिप्स-पापड़ से पटे बाजार, नामचीन कंपनियों की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चिप्स-पापड़ से पटे बाजार, नामचीन कंपनियों की डिमांड
Fri, 22 Mar 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
जीरा और अजवाइन के अलावा आलू पापड़ की मांग बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली में मेहमानों का स्वागत और रमजान में इफ्तार के खास मौके पर चिप्स-पापड़ खूब पसंद किए जा रहे हैं। बाजार में विभिन्न प्रकार के फ्लेवर और डिजाइन के चिप्स आ गए हैं, लेकिन परंपरागत स्वाद के लिए घरों में महिलाएं चिप्स और पापड़ खुद बना रही हैं। बीकानेर से आई मूंग दाल की पापड़ की मांग ज्यादा है।
इटावा के सिरसा से आलू तो अहमदाबाद, नागपुर और राजकोट से विभिन्न डिजाइन के चावल और साबूदाना के चिप्स आ रहे हैं। वाराणसी के आलू चिप्स खूब पसंद किए जा रहे हैं। पहली बार जीरा, अजवाइन के फ्लेवर के चिप्स भी बाजार में उपलब्ध हैं। गांधीनगर, कंपनी बाग, दक्षिण दरवाजा व पांडेय बाजार सहित अन्य स्थानों पर चिप्स की दुकानों में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
रौता चौराहा की नेहा ने कहा कि कंपनियों में बने पापड़ और चिप्स में मुनाफे पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन जब लोग इसे घर में बनाते हैं तो सिर्फ स्वाद और गुणवत्ता पर ध्यान देते हैं। यही कारण है कि घर में बने चिप्स और पापड़ का स्वाद अलग होता है। इसकी बाजार में मांग अधिक होती है।
विज्ञापन
..
होली और रमजान एक साथ है। इस कारण इस बार होली में चिप्स और पापड़ की ब्रिकी पहले की अपेक्षा अधिक हो रही है। इस बार चिप्स की डिजाइन और फ्लेवर अधिक हैं, जो लोगों को पसंद आ रही है।
-शुभम अग्रवाल, पुरानी बस्ती
...
बाजार में चिप्स और पापड़ की मांग अधिक है। अब लोग घर में बनी पापड़ के साथ कंपनियों में बने पापड़ भी खरीद रहे हैं। होली मनाने के प्रति लोगों में अधिक उत्साह है। जबकि रमजान के इफ्तार के लिए लोग चिप्स और पापड को पसंद कर रहे हैं।
-राजू बाधवानी, व्यापारी पांडेय बाजार