फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many questions are being raised in the Shravan murder case

श्रवण हत्याकांड में उठ रहे कई सवाल

Sat, 24 Jul 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Many questions are being raised in the Shravan murder case
श्रवण हत्याकांड में उठ रहे कई सवाल
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। एक सप्ताह बाद भी श्रवण हत्याकांड के मामले का कप्तानगंज पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई। पुलिस की ओर से पड़ोसी दोस्त पर केस दर्ज करने से मामला और सुर्खियों में आ गया हैं। श्रवण के परिजनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है।

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के परसपुरा गांव का रहने वाले किशोर श्रवण कुमार पड़ोसी दोस्त के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर 20 जून की शाम घर से दुबौलिया थानाक्षेत्र के उभाई गांव में रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला था। पड़ोसी दोस्त के मुताबिक वह देर रात किसी लड़की से बात कर रहा था, तभी गांव के लोगों ने उसकी पिटाई कर गांव के उत्तर तरफ मनोरमा नदी की तरफ खदेड़ा था। दोस्त ने भागकर अपनी जान बचाई थी। जब श्रवण कुमार घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की तो उभाई गांव के तटबंध पर श्रवण कुमार का जूता बरामद हुआ। 17 जुलाई को दोपहर में कप्तानगंज थानाक्षेत्र के टिकरिया गांव के किनारे झाड़ियों में श्रवण कुमार का शव मिला। श्रवण के पिता राजकुमार ने डीआईजी और प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed