फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mandi Parishad employee crossing the road crushed to death by truck

Basti News: सड़क पार कर रही मंडी परिषद कर्मी की ट्रक से कुचलकर मौत

Thu, 29 Aug 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Mandi Parishad employee crossing the road crushed to death by truck
पुरानी बस्ती क्षेत्र के मंडी परिषद कार्यालय के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे सड़क पार कर दफ्तर जा रही महिला कर्मी को बेकाबू ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने यातायात को बहाल कराया।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदो निवासी किरन सिंह (40) पुत्री स्व. विनोद सिंह राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। मृतक आश्रित कोटे से उसकी नौकरी लगी थी। वर्तमान में वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए वह ऑटो लेकर पॉलिटेक्निक चौराहे तक पहुंची। यहां से पैदल सड़क पार कर मंडी समिति जा रही थीं। तभी एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। उसका सिर पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे किरन के देवर अनूप कुमार सिंह ने पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed