फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Manauri flyover work also closed

मनौरी फ्लाईओवर का काम भी बंद

Tue, 14 Aug 2018 12:23 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Tue, 14 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Manauri flyover work also closed
मनौरी फ्लाईओवर का काम भी बंद - फोटो : अमर उजाला
बस्ती/सल्टौआ। फुटहिया फ्लाईओवर गिरने बाद से ही मनौरी पर काम बंद है। इस फ्लाईओवर को भी वीसीआईपीएल बना रही है। मनौरी फ्लाईओवर दो पार्ट में दो किलोमीटर लंबा बनना है। इसकी लागत 16 करोड़ बताई जा रही है। कार्य ठप पड़ जाने से फ्लाईओवर के ऊपर पड़े प्लेट को देखकर लोग डरने लगे हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के साथ ही पीलीभीत, बहराइच और लुंबिनी दुद्धी मार्ग समेत नेपाल राष्ट्र को जोड़ने वाले इस मार्ग के मनौरी चौराहे पर रेलवे क्रासिंग के कारण फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन ब्रिज पर अधिकांश स्थानों पर दरार सी दिखाई पड़ने से लोग सहमे हैं। केदार उपाध्याय, नईम शाह, उमेश उर्फ मुन्ना, विनोद कुमार पांडेय का कहना कि फुटहिया फ्लाईओवर की घटना के बाद भय लगने लगा है। इन लोगों ने मांग की कि जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि इस निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर विशेष निगरानी रखें। मानिकचंद प्रतिनिधि के मुताबिक निर्माण कार्य बंद होने के बाद सोमवार को कुछ मजदूर सरिया की फोल्डिंग कार्य में लगे दिखे। कार्यदायी संस्था एक होने के कारण फुटहिया हादसे का असर यहां दिख रहा है। आवागमन के लिए महज एक तरफ सर्विस रोड दिया गया है। सर्विस रोड के बगल आठ फुट गहरा गड्ढा है। जरा सी लापरवाही लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है।   इंचार्ज मयंक सिंह ने बताया कि चौराहे पर शटरिंग का कार्य खत्म हो चुका है। टेंस्टिग भी हो गई है। रेलवे क्रासिंग पर रास्ता नहीं होने के कारण सर्विस रोड नहीं है। विभाग को नोटिस के बाद भी क्रासिंग पर जगह नहीं दी गई। जिसके कारण से चार पहिया का आवागमन बंद है। सिर्फ एक कालम निर्माण बाकी है, जिसका निर्माण डायवर्जन क्लीयर करने के बाद शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed