{"_id":"5dd434188ebc3e548a692b30","slug":"man-arsested-with-druge-basti-news-gkp3299497182","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो.. हत्थे चढ़े दो तस्कर,दो किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो.. हत्थे चढ़े दो तस्कर,दो किलो गांजा बरामद
विज्ञापन
नगर पुलिस ने गाजा तस्कर को किया गिरफ्तार।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्थे चढ़े दो तस्कर, दो किलो गांजा बरामद
बस्ती। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो गांजा कारोबारियों को गिरफ्त में ले लिया। दोनों में से एक के कब्जे से डेढ़ किलो ग्राम और दूसरे के कब्जे से छह सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि दोनों के विरुद्घ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
रुधौली पुलिस ने पङ़री गांव के महुआ बागीचे में गांजा तस्कर सुनील निवासी पोखरनी थाना नगर को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। उसके कब्जे से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नगर संजयनाथ तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव मय हमराह हेड कांस्टेबल राजमणि यादव व अर्जुन यादव के साथ माड़न व करहली के बीच स्थित पुलिया के समीप से मेराज निवासी शाफियाबाद थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर को संदेह के आधार पर पकड़ा। तलाशी में एक किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।