फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Make women self-reliant by forming self-help groups: Minister

स्वयं सहायता समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : मंत्री

Sat, 11 Jun 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Make women self-reliant by forming self-help groups: Minister
सांऊघाट क्षेत्र के मुजहना में आयोजित चौपाल को संबोधित करतीं प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्या। - फोटो : BASTI
बस्ती। मंडल की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्या और ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने शनिवार को सांऊघाट ब्लॉक के मुजहना ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। गर्भवती माताओं की गोद भराई कर पौधरोपण किया। दोनों मंत्रियों ने योजनाओं का सत्यापन किया। इस दौरान महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कहा कि प्रदेश सरकार गांव को मजबूत बना रही है। अब खसरा खतौनी, जाति, आय एवं निवास प्रमाणपत्र ग्राम सचिवालय से ही लोगों को प्राप्त होंगे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने किया। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने सभी के प्रति आभार जताया। सांऊघाट के बाद दोनों मंत्रियों ने बंजरिया कृषि फार्म में किसानों के लिए उपजाई जा रही फसल, फल व सब्जी की जानकारी प्राप्त की। बंजरिया में किसान सम्मान समारोह को संबोधित करती हुई मंत्री बेबी रानी मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा किसानों की चिंता करते हैं। उन्होंने किसानों को स्वतंत्र कर दिया है कि वे अपने उत्पाद को जहां अधिक मूल्य प्राप्त हो वहां बेच सकते हैं।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने पर और आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने किसानों को उर्द एवं मूंग का किट तथा किसान सम्मान निधि का स्वीकृति पत्र वितरित किया। इस दौरान डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सूरज यादव, डीडी कृषि अनिल कुमार, कृषि अधिकारी मनीष सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी एसके चक्रवर्ती व कृषि वैज्ञानिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन किसानों को मिला किट
कृषक सम्मान समारोह में दोनों मंत्रियों ने सदर ब्लॉक के किसान आद्या प्रसाद दुबे, वीरेंद्र, रामलाल, लालजी, अमर चौधरी, सीताराम, रामसुमेर, रामतेज, घनश्याम तथा चंद्र प्रकाश को किट वितरित किया वितरित किया गया। कप्तानगंज ब्लॉक की राजेश्वरी देवी, रामतौल, बंशराज, फूलचंद्र, चंद्रावती, बदलू, शत्रुघ्न प्रसाद, राम उजागीर, भगवती दीन व पाटेश्वरी प्रसाद को किट दिया गया।

---
इन्हें मिला किसान सम्मान निधि का स्वीकृति पत्र
सदर ब्लॉक के देवेंद्र कुमार शर्मा, राम विलास यादव, हरफूल, संतराम, विश्वनाथ, राजेंद्र प्रसाद, पवन कुमार, जेठूराम, ह्रदयराम एवं हरीराम और कप्तानगंज ब्लॉक के गौरी शंकर, सुरेश सिंह, वेदप्रकाश, जगराम, शेषनाथ चौधरी, रामनिहोर यादव, हनुमान प्रसाद, रामपूरन चौधरी, गंगाराम व बाबूराम को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed