{"_id":"68daf82378cbe2eb8d0b41ea","slug":"make-highway-travel-safe-by-trimming-tree-branches-basti-news-c-207-1-bst1001-144961-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेड़ की टहनियों की छंटाई करा हाईवे पर यात्रा सुरक्षित बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेड़ की टहनियों की छंटाई करा हाईवे पर यात्रा सुरक्षित बनाएं
Tue, 30 Sep 2025 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को आयुक्त सभागार में हुई। समिति से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने निर्देश दिए हाईवे समेत समस्त राजमार्गों के किनारे फैले पेड़- पौधों के टहनियों की कटिंग कराई जाए। ताकि यात्रा के दौरान यह अवरोध न बनें। इसके अलावा ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित करके वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि मंडल में होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। परिवहन विभाग ध्यान दें कि ओवर लोड वाहन सड़कों पर न चलने पाए। क्योंकि मानक से अधिक क्षमता का भार पड़ने पर सड़क क्षतिग्रस्त होती है। एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी सड़कों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान बरतें। सुरक्षा के जितने मानक हैं संकेतक, ब्रेकर, मार्किंग सभी का पालन कराया जाए। हाईवे पर जहां क्रॉस बैरियर नहीं है वहां इसे तत्काल लगवाए। अवैध कट को बंद करने की कार्रवाई की जाए। स्कूलों में संचालित फिटनेस फेल व परमिट फेल वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई तेज की जाए। बैठक में डीएम रवीश गुप्ता, एएसपी ओपी सिंह, आरटीओ (प्रशासन) फरीदुद्दीन आरटीओ (प्रवर्तन) सुरेश कुमार मौर्य, एनएचएआई के परियोजना निदेशक इं. ललित प्रसाद, एडी बेसिक संजय शुक्ला, यात्री कर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।