{"_id":"628e751792997600e320872d","slug":"make-health-center-in-143-gram-panchaya-basti-news-gkp4381395142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 143 ग्राम पंचायतों में बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 143 ग्राम पंचायतों में बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 143 ग्राम पंचायतों में बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र : डीएम
बस्ती। जिले में कुल 143 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक पर लगभग 55 लाख रुपये की लागत आएगी। सभी एसडीएम निर्धारित ग्राम पंचायतों में निशुल्क भूमि उपलब्ध कराएं। भूमि अविवादित व आबादी के पास होनी चाहिए। जहां आने जाने का बाधारहित मार्ग भी जरूरी है।
यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए हैं। वे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर रही थीं। कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों को भविष्य में प्रसव केंद्र के रूप में भी विकसित करने की योजना है। इस दृष्टिकोण से स्थल का विकास किया जाएगा। प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र में एक एएनएम की तैनाती होगी, जो गर्भवती महिलाओं की जांच, महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण करेंगी। प्रसव केंद्र बनने पर वहां पर दो एएनएम की तैनाती होगी। बताया कि इसमें 96 नए तथा 47 पिछले वर्ष के स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। उन्होंने 45 हेल्थ वेलनेस सेंटर की सूची सभी एसडीएम को उपलब्ध कराई है, जहां अतिक्रमण के कारण सेंटर संचालित नहीं हो पा रहा है। इसे तत्काल खाली कराने का निर्देश डीएम ने दिया है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृत पाल कौर, एसडीएम भानपुर जीके झा, रुधौली के गुलाब चंद्र, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, डॉ. अजय, डीपीएम राकेश कुमार, दुर्गेश मल्ल आदि मौजूद रहे।