फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Make a master plan on the possibilities of 25 years

Basti News: 25 वर्ष की संभावनाओं पर बनाएं महायोजना

Tue, 28 Mar 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 28 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Make a master plan on the possibilities of 25 years
बीडीए बोर्ड की बैठक में महायोजना का नक्शा देखते आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र और डीएम प्रियंका निरं
बस्ती। बीडीए महायोजना में 25 वर्ष की संभावनाओं को देखते हुए कार्य योजना तैयार की जाए। रिंग रोड के किनारे औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर व अन्य वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित करने के लिए स्थल चिह्नित किया जाए। भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए महायोजना की कार्य योजना सप्ताह भर में शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सभागार में सोमवर को हुई बीडीए की बैठक में कमिश्नर योगेश्वर राम त्रिपाठी ये निर्देश दिए। कहा कि जनपद में विकास के अनेक संसाधन तैयार हुए हैं। लखनऊ, गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के साथ-साथ लुंबिनी-दूद्धी मार्ग तैयार हुआ है, जिससे यहां पर वाणिज्यिक एवं औद्योगिक गतिविधियां बढ़ी हैं। वर्तमान में रिंगरोड स्वीकृत हो जाने के कारण इसके आस-पास अन्य गतिविधियां बढ़ेगी। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशानुसार कुआनो नदी के दोनों तरफ 100-100 मीटर ग्रीनबेल्ट विकसित करने के लिए निर्देशित किया है। कहा कि सेटेलाइट पिक्चर के अनुसार, पार्क एवं खाली भूमि को चिह्नित करते हुए उसे यथावत बनाए रखा जाए। बस स्टैंड, ट्रक, टैक्सी, टेंपो स्टैंड के लिए स्थान चयनित किया जाए। 12 मीटर से अधिक रोड पर कामर्शियल गतिविधियों के लिए रोड चिन्हित की जाए। बोर्ड की ओर से दिए गए नए सुझाव के अनुसार एक सप्ताह के भीतर नया मैप प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

महायोजना के संबंध में टाउन प्लानर गोरखपुर/बस्ती रितेश कुमार ने आवश्यक जानकारी दी। बीडीए के अधिशासी अभियंता पंकज पांडेय ने बताया कि महायोजना-2031 के संबंध में कुल 2450 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिसका समिति ने 12 दिनों तक सुनवाई करके निस्तारण कर दिया है। इस मौके पर डीएम/उपाध्यक्ष बीडीए प्रियंका निरंजन, एडीएम/सचिव कमलेश चंद, मुख्य कोषाधिकारी आत्मप्रकाश वाजपेयी, बोर्ड के सदस्य यशकांत सिंह तथा प्रेम सागर त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed