{"_id":"63f1055f89bc7c3d7d0e6893","slug":"mahashivratri-devotees-perform-jalabhishek-with-chanting-basti-news-c-7-1-58517-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : भक्तों ने मत्रोच्चार के साथ किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : भक्तों ने मत्रोच्चार के साथ किया जलाभिषेक
Sat, 18 Feb 2023 10:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु।
बस्ती। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को भोलेनाथ की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गई। शिव के उपासकों ने परिवार में मंगल व सुख-समृद्धि के लिए आस्था के साथ जलाभिषेक किया। जनपद के हर प्रसिद्ध शिव मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। भक्त बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, दूध, चंदन आदि से थाल सजाकर शिव पूजन के लिए शनिवार भोर से पहुंचने लगे। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। बाबा भोलेनाथ के जयकारे से वातावरण दिनभर गूंजता रहा। मंदिरों में मंगलवार देर शाम तक रुद्राभिषेक व अनुष्ठान का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ।
फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर भगवान शिव की उपासना के इस महापर्व पर जिले के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव को जलाभिषेक कर उनकी आराधना की। महाशिवरात्रि पर जगह-जगह मेले लगे। खासकर भद्रेश्वरनाथ, भारीनाथ, तिलकपुर, देवरिया, बरवा और कड़रधाम में भक्तों की खासी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस के कड़े प्रबंध किए गए थे। समाचार पत्र वितरक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गोस्वामी की ओर से भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में खोया-पाया शिविर लगाया गया। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के लोढ़ेश्वरनाथ, महादेवा, भिरिया ऋतुराज, कोठिला, कोठिली पक्का कुंआ, सिसवा बरूआर, मुगरहां, शिवपुर, सेवईडीह आदि शिवालयों में जलाभिषेक हुआ। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कौलेश्वर नाथ, महेश्वर नाथ, शिव मंदिर खखोड़ा, दुग्धेश्वर नाथ, कुसौरा, गोरिया, कनैला, नागेश्वर नाथ बेलवाडाड़ आदि शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर मेले का आनंद लिया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार शिव मंदिर कोरऊ, बानपुर, थालेश्वर नाथ थाल्हा पार, खोरिया, बेहिल, टिकाव जोत, पक्का बाजार, देवकुंडा, बजहा, कोंनी आदि शिवालयों में जलाभिषेक और मेले का आयोजन किया गया। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के झारखंडी महादेव मंदिर, रानीगांव स्थित गोकुलेश्वर महादेव, जोतआसरे, पचवस, छावनी, रानीबाग, रामरेखा मंदिर, अमोढ़ा के कोटेश्वर धाम महादेव और रिक्खीपुर शिवालय में बड़ी संख्या में जलाभिषेक करने श्रद्धालु उमड़े। दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा भारीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक और मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के चक्रेशवर नाथ, झूंगीनाथ, सबईघीसा, रमवापुर, गुलौरी नैकापार आदि शिवालयों में जलाभिषेक हुआ। कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परसांव स्थित झारखंडेश्वर महादेव, कौलपूरा, छरदही, विशुनपुरा, हथियांव, जमालपुर आदि शिवालयों में जलाभिषेक हुआ।