{"_id":"19d4ef645c423eaa8bb223eadbeda4ed","slug":"madhav-head-boy-ankita-head-girl-in-student-parliament-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधव हेड ब्वाॅय, अंकिता हेड गर्ल बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधव हेड ब्वाॅय, अंकिता हेड गर्ल बनीं
अमर उजाला ब्यूरो / बस्ती
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
दी सीएमएस में छात्रसंसद के कराए गए चुनाव के बाद सोमवार केे मतगणना कराई गई। चार चक्रों की मतगणना के बाद विजयी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई।
हेड ब्वाय के लिए माधव यादव ने 514 मत पाकर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर विकास राव रहे जिन्हें 113 मत मिले। हेड गर्ल के रूप में अंकिता मिश्रा चुनी गईं।
उन्हें 277 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीती राव को 239 मत मिले। सीनियर वर्ग के रेड हाउस कैप्टन के लिए यशवंत सिंह 16 मत पाकर चुने गए। शिशिर श्रीवास्तव 14 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ग्रीन हाउस कैप्टन के लिए कार्तिक खरे चुने गए। उन्हें 23 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हर्षवर्धन सिंह केे 12 वोट मिले।
येलो हाउस के कैप्टन पद पर संजना यादव, ब्लू हाउस कैप्टन के लिए अजीत चौधरी चुने गए। मतों की गिनती प्रबंधक अनूप खरे और प्रधानाचार्य नूूपुर त्रिपाठी की देख रेख में की गई। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य बबिता पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव, प्रदीप पांडेय, आशुतोष पांडेय, श्रीराम यादव सहित विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।