फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   maasoom kee maut ka kaaran spasht nahin

मासूम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
maasoom kee maut ka kaaran spasht nahin
मासूम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन

खेलते वक्त लापता हुए बच्चे का शव गड्ढे में मिला था
वाल्टरगंज (बस्ती)। थानाक्षेत्र के श्रीपालपुर के टोला ननकूपुर गांव के चार वर्षीय मासूम की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो पाया। ऐसे में पुलिस ने विसरा सुरक्षित किया है। उसे फॉरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

श्रीपालपुर के टोला ननकूपुर निवासी मन्नान का चार वर्षीय फरहान बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की थी। पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर तलाश शुरू की तो शाम को लगभग 4:30 बजे उसका शव गांव के एक खेत के बगल स्थित गड्ढे में मिला। परिजन शव के दोनों पैर, चेहरे पर चोट के निशान देखकर मासूम की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की थी। पिता मन्नान के दूसरे प्रदेश में होने के कारण शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने शुक्रवार को कराया था। परिजनों ने शुक्रवार देर शाम तक शव को दफना दिया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कार्बन कॉपी आई है, जो पढ़ने में नहीं आ रहा है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed