{"_id":"668ef2d9af9b63f6700bcd74","slug":"ludhianas-gang-of-thieves-caught-four-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120289-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लुधियाना के चोरों का गिरोह हत्थे चढ़ा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लुधियाना के चोरों का गिरोह हत्थे चढ़ा, चार गिरफ्तार
Thu, 11 Jul 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना के चोरों का गिरोह हत्थे चढ़ा,चार गिरफ्तार
- कप्तानगंज के गड़हा गौतम में चोरी करते समय पकड़ा गया था एक चोर
- उसी से पूछाताछ के बाद तीन और चोरों की हुई गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस और स्वाट टीम ने लुधियाना के शातिर चोरों को पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है।चोर कई महीनों से हाइवे पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम के फ्लाई ओवर के बगल स्थित जनता इंटर कॉलेज का ताला तोड़कर कीमती सामान पिकअप पर लाद रहे थे। तभी इसकी भनक ग्रामीणों को लगा ग्रामीण चोर को पकड़ने के लिये दौड़े तो पिकअप लेकर दो चोर भाग निकले। लेकिन एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके बाद पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये चोर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस मामले में केस दर्ज करके चोरो की तलाश शुरू कर दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे और स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी की टीम ने थाना क्षेत्र के कोइलपुरा गांव के बगीचे के निकट से शातिर चोर गंगासागर चौहान निवासी ईतवारा थाना गौर जनपद बस्ती हाल मुकाम ताजपुर पिंड लुधियाना, मोनू कुमार सिंह निवासी दिब्बा रोड गुरुग्राम दासनगर लुधियाना, अमरजीत सिंह निवासी भामिया कला ताजपुर रोड लुधियाना व जसपाल कुमार वर्मा निवासी ताजपुर पिंड लुधियाना को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बैट्री चालित लोहा कटर मशीन, 02 छोटा बैटरी , 02 कटर बेल्ट ,ताला , रिंच चाभी, चार मोबाइल , 1390 रुपये, मोटर साइकिल, पिकअप बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे में बताया यह गिरोह काफी दिनों से हाइवे पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।