फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lucknow team investigated the road

लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने जांची सड़क

Sat, 07 Sep 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lucknow team investigated the road
गायघाट क्षेत्र में गिट्टी से गड्ढो को भरते मजदूर - फोटो : BASTI
लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने जांची सड़क
विज्ञापन

मनौवां-सिंगही मार्ग का निर्माण कराए बगैर हो गया भुगतान
गायघाट(ब्यूरो)। क्षेत्रीय ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से बनवाई जा रही सड़कों की जांच करने लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम आई। टीम उस समय भौचक हो गई, जब जांच में एक ऐसी सड़कें मिलीं, जिन पर बगैर काम कराए संपूर्ण भुगतान कर दिया गया था।
लखनऊ से लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार, अधीक्षण अभियंता एके जैन व अधिशाषी अभियंता एके दूबे की टीम निर्माण कार्यों के गुणवत्ता जांचने पहुंची। दोपहर बाद पहुंची टीम ने कई सड़कों का स्थलीय सत्यापन किया। टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की। टीम ने बताया कि रामजानकी मार्ग के मनौवां चौराहे से सिंगही तक जाने वाली सड़क का बिना निर्माण के एक साल पहले भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कुदरहा ब्लॉक के रामजानकी मार्ग स्थित धनौवा चौराहे से मनौवां मार्ग के 1.6 किमी सड़क की सामान्य मरम्मत के लिए वित्तीय वर्ष 2017 - 18 में 14.87 लाख रुपये स्वीकृत किया था, लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद मरम्मत न कराए जाने से लोग उम्मीद छोड़ चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों की नाराजगी और कड़े प्रतिरोध पर दो जनवरी को कोरमा गांव में निवर्तमान डीएम डॉ. राजशेखर के चौपाल के चलते आननफानन में एक जनवरी को बोर्ड लगाकर सड़क किनारे कुछ गिट्टी भी गिरा दिया गया था। जांच की भनक लगते ही छह सितंबर को गड्ढों में रोड़ा भर दिया गया। जांच टीम के साथ पूर्व में कुदरहा ब्लॉक में तैनात अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व अधीक्षण अभियंता आलोक रमन ने धनौवा से सिंगही मार्ग के धन से दूसरी सड़क बनवा दिया था। जिस सड़क का निर्माण हुआ है। अब उसका भी बजट आ गया है। लखनऊ से जांच करने पहुंचे अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि धनौवां से सिंगही जाने वाले मार्ग का भुगतान बिना निर्माण के हो गया है। इसी बात की जांच करने टीम लखनऊ से आई है। शासन को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed