फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lover couple took seven rounds in Shiv temple

शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

Thu, 19 Aug 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lover couple took seven rounds in Shiv temple
शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे
विज्ञापन

पैकोलिया(बस्ती)। प्रेमी-प्रेमिका के चोरी-चुपके मिलने की जानकारी होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दोनों के परिवार वाले थाने बुलाए गए। उनके राजी होने पर थाना परिसर पैकोलिया के शिव मंदिर में उनकी शादी करा दी गई।

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के खरका देवरी गांव निवासी सुजीत चौहान पैकोलिया थानाक्षेत्र के कठवतिया सांऊडीह गांव में रिश्तेदारी में दो वर्षों से आया जाया करता था। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान रिश्तेदार की बेटी सुशीला से प्रेम संबंध हो गया। दोनों लंबे समय से चोरी-छिपे मिला करते थे। 17 अगस्त की रात दोनों गांव के सीवान में मिलने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका की मां ने डायल 112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनो पक्षों के परिवार इकट्ठा हुए और आपसी बातचीत से शादी करने पर राजी हो गए। आपसी सहमति पर प्रेमी जोड़े ने थाने के शिव मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर साथ फेरे लिए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बालिग रिश्तेदार हैं। दोनों ने आपसी सहमति से परिजनों की मौजूदगी मे शादी रचा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed