{"_id":"60cc881d8ebc3e2d964bbd43","slug":"loot-gangstar-basti-news-gkp39850805","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपितों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के आरोपितों पर गैंगस्टर
विज्ञापन
लूट के आरोपितों पर गैंगस्टर
- आठ जनवरी को नगर के पाल नगर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में की थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाने के पाल नगर में स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट के आरोपित तीन बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कोरी ने बताया कि सीएचसी लूटकांड के आरोपी संतकबीरनगर महुली थाने के गायघाट निवासी अनूप सिंह उर्फ मंगल सिंह, महुली थाने के मुखलिसपुर निवासी विक्रांत उर्फ विजय उर्फ विक्की और बस्ती कोतवाली के सरयू नहर कॉलोनी चननी रोड निवासी सुयेश मिश्रा को 18 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इन सभी पर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए संगठित अपराध करने के आरोप में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।