{"_id":"61363fc98ebc3e608868c055","slug":"loot-from-pasanger-basti-news-gkp408167938","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री को गमछे से बांधकर रुपये व सामान की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री को गमछे से बांधकर रुपये व सामान की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री को गमछे से बांधकर रुपये व सामान की लूट
- छावनी के विक्रमजोत के पास सड़क किनारे फेंका
- 23 जुलाई की घटना, रविवार को दी गई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या से गोरखपुर जाने के लिए टैक्सी समझकर बैठी सवारी के साथ लूटपाट करने व हाथ पांव बांधकर छावनी थाने के विक्रमजोत के पास सड़क के किनारे फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। डेढ़ महीने पहले हुई घटना की रविवार को तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वाहन का पता लगा लिया गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
सीताराम तिवारी निवासी करमी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ने तहरीर में बताया कि एक जुलाई को देर शाम पौने आठ बजे वह अयोध्या बाईपास पर खड़े होकर बस्ती जाने के लिये वाहन का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद ग्रे रंग की एक गाड़ी आकर खड़ी हुई। जो गोरखपुर जाने के लिए बताया। सीताराम के मुताबिक विश्वास कर के वाहन पर बैठ गये। विक्रमजोत पहुंचने पर वाहन में बैठे व्यक्तियों ने हाथ पैर पकड़ लिया। सीतराम के मुताबिक विरोध करने पर ड्राइवर ने कट्टा दिखाते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए गमछे से मेरे हाथ पैर बांध दिये तथा वोटर आइडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व एसबीआई का एटीएम कार्ड तथा तीन-चार सौ रुपये जो पर्स में रखा था निकाल लिए। हाथ में बंधी हुई घड़ी व मोबाइल तथा बैग व बैग में रखा हुआ कपड़ा, लैपटाप, चैकबुक, पासपोर्ट आदि सब छीन लिए। धमकी दिया कि कहीं कहोगे तो जान से मार डालेंगे। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की तफ्तीश की जा रही है।