फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   loot

ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े लूट

Sat, 09 Jan 2021 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
loot
ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े लूट
विज्ञापन

- नगर थाने के भैरवपुर ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई घटना
- बिना नंबर की बाइक से पहुंचे थे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। शुक्रवार को भैरवपुर (पाल नगर) स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रुपये लूट लिए। नगर थाने के रोसिंहा निवासी संचालक उमाकांत ने थाने में घटना की तहरीर दी है, जिसमें उसने 35 से 40 हजार रुपये लूटने की बात कही है।
बिना नंबर की बाइक से पहुंचे तीन में से दो बदमाशों ने मुंह को कपड़े से ढंका था, जबकि तीसरे ने हेलमेट पहना था। केंद्र के संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। थोड़ी ही देर में एसपी हेमराज मीणा व सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह भी पहुंच गए और एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से पूछताछ की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बे में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से करीब तीन सौ मीटर दूर पाल नगर में यह ग्राहक सेवा केंद्र चलता है। संचालक के अनुसार दोपहर करीब एक बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। इनमें से हेलमेट पहने युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दो अंदर आए और एटीएम से खाते में पैसा जमा करने को कहा। संचालक ने इसके लिए खाता नंबर व पासबुक मांगा तो किसी से मंगाने की बात करके इंतजार करने लगे। दो मिनट के बाद ही दोनों ने तमंचा निकाल लिया। धमकी देते हुए कैश काउंटर में रखे रुपये छीनकर बाइक से बस्ती की तरफ भाग गए। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
24 घंटे में हुई लूट की दो घटनाओं से मची खलबली
- 24 घंटे के बीच लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार को बभनान बाजार में पैदल पहुंचे बदमाशों ने महिला के मुंह पर पाउडर फेंककर 36 हजार रुपये व जेवरात लूट लिए थे। इसके दूसरे ही दिन यह घटना हो गई।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed