फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lohit Express arrived 16 hours late, five trains cancelled.

Basti News: 16 घंटे देर से पहुंची लोहित एक्सप्रेस, पांच ट्रेनें निरस्त

Thu, 04 Jan 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 04 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lohit Express arrived 16 hours late, five trains cancelled.
बस्ती। ठंड व कोहरे का कहर जारी है। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा रहा है। बृहस्पतिवार को ठंड व कोहरे के कारण पांच ट्रेनें निरस्त रहीं। जबकि लोहित एक्सप्रेस डाउन करीब 16 घंटे देर से स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में यात्रियों को दोहरी समस्या हो रही है। एक तो ठंड में उन्हें सफर करना पड़ रहा है, ऊपर से ट्रेनों की लेट लतीफी।
विज्ञापन

ठंड के चलते करीब 15 दिन से ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को महानगरों से आने वाली गोरखधाम 13 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे, वैशाली तीन घंटे, अवध एक्सप्रेस 2.16 घंटे, बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस दो घंटे, डिब्रूगढ़ एक घंटे देर से पहुंचीं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर जनसेवा, आनंद बिहार, पूरबिया एक्सप्रेस व ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेेस निरस्त रहीं। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि ठंड और कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed