फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Locking of Walterganj sugar mill is almost certain

वाल्टरगंज चीनी मिल पर ताला लगना लगभग तय

Thu, 25 Oct 2018 11:59 PM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Thu, 25 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Locking of Walterganj sugar mill is almost certain
वाल्टरगंज चीनी मिल पर ताला लगना लगभग तय - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। वाल्टरगंज चीनी मिल पर ताला लगभग तय है। एक तरफ मिल प्रबंधन ने किसानों का बकाया 42 करोड़ रुपये अदा कर पाने से हाथ खड़ा कर दिया है, वहीं डीएम डॉ. राजशेखर ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


 अल्टीमेटम में डीएम ने सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों से कहा है कि एक सप्ताह के भीतर किसानों के भुगतान का शेड्यूल जारी करें। ऐसा नहीं किए जाने अथवा संतोषजनक कारण नहीं बताए जाने पर संबंधित चीनी मिल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत चीनी मिलों को जारी रिकवरी प्रमाण पत्र के अनुरूप मिलों की संपत्ति की नीलामी भी की जा सकती है। बृहस्पतिवार को बकाया मूल्य और आगामी पेराई सत्र की तैयारी के मसले पर  मिल प्रबंधन व जिला प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में ही वाल्टरगंज चीनी मिल के एजीएम ने दो टूक कह दिया कि मिल को बेचने के लिए अन्य मालिकों से वार्ता चल रही है। जिसका अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी, बभनान और अठदमा सुगर मिल के महाप्रबंधक भी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed