{"_id":"668da994a97860104c0918d9","slug":"lock-hung-in-electricity-corporations-office-due-to-water-filling-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120201-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पानी भरने से बिजली निगम के कार्यालय में लटका ताला,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पानी भरने से बिजली निगम के कार्यालय में लटका ताला,
Wed, 10 Jul 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
- एक एक्सईएन व तीन उपखंड अधिकारी के कार्यालय में भरा पानी
- मंगलवार को निगम कार्यालय परिसर में नहीं दिखे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंगलवार को विद्युत वितरण निगम कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं दिखा। समस्याएं लेकर पहुंचे उपभोक्ता बिना समाधान के लौट गए। बताया जा रहा है कि कार्यालय भवन में बारिश का पानी भर गया है। इससे अधिकारियों ने आना बंद कर दिया है।
मालवीय मार्ग स्थित विद्युत निगम के कार्यालय परिसर में अधिशासी अभियंता नगरीय, द्वितीय व तृतीय का कार्यालय है। इसके अलावा इसी परिसर में उपखंड अधिकारी अमहट, बनकटी और मुंडेरवा का भी कार्यालय है। मंगलवार दिन में करीब 11.30 बजे आधे कार्यालय में ताला लटकता दिखा। अधिशासी अभियंता नगरीय व द्वितीय का कार्यालय खुला मिला लेकिन, कोई अधिकारी नहीं दिखा। परिसर में लगे गांठ भर पानी से होकर समस्याएं लेकर पहुंचे उपभोक्ता बिना समाधान के लौट गए। एक कर्मचारी ने बताया कि कार्यालय भवन में बारिश का पानी भर गया है। कंप्यूटर, अभिलेख आदि खराब हो गए हैं। जिससे अधिकारी नहीं आए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
- बिजली का बिल बढ़कर आ रहा है। जिसे ठीक कराने उपखंड अधिकारी के पास आया था। लेकिन कार्यालय में ताला लटक रहा है।
बब्लू पाठक, रमावपुर
-- -- -- -- -- -- -- --
- घर पर विभाग से अनुदान लेकर सोलर पैनल लगवाया है। करीब दो माह से बिल नहीं आ रहा है। जिसकी शिकायत करने उपखंड अधिकारी के पास आया था। कार्यालय में ताला लटक रहा है।
विज्ञापन
चंद्रभान शुक्ल, तुर्कहिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
- पावर कारपोरेशन के चेयरमैन की बैठक में चारों अधिशासी अभियंता मेरे साथ ही लखनऊ में हैं। उपखंड अधिकारियों का समय से कार्यालय न पहुंचना गंभीर है। सोमवार को ही कार्यभार ग्रहण किया है ऐसे में कार्यालय भवन में पानी भरने की जानकारी नहीं है।
मनोज सोनकर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल बस्ती।